Home National लाउडस्पीकर विवाद पर राज ठाकरे का ट्वीट, हमारे पास योगी नहीं भोगी...

लाउडस्पीकर विवाद पर राज ठाकरे का ट्वीट, हमारे पास योगी नहीं भोगी है

देश में हनुमान चालीसा विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है। उन्होंने योगी की तारीफ करते हुए महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर तंज भी कसा और उन्हें भोगी बता डाला है।

राज ठाकरे ने ट्वीट करके माराठी और अंग्रेजी में लिखा, ”धार्मिक स्थलों खासकर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर मैं योगी सरकार को पूरे दिल से बधाई देता हूं। दुर्भाग्य से महाराष्ट्र में कोई ‘योगी’ नहीं है, हमारे पार भोगी हैं। मैं ईश्वर से सद्बुद्धि देने की पार्थना करता हूं।”

बता दें कि उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों पर लगे करीब 11 हजार अवैध लाउडस्पीकर उतारे गए हैं। इसके अलावा 35 हजार से अधिक लाउडस्पीकरों की आवाज (वॉल्यूम) कम कराई गई है।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version