Home National राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बिगड़ी तबीयत, कोरोना रिपोर्ट…

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बिगड़ी तबीयत, कोरोना रिपोर्ट…

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई. सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली में स्थित सेना के आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया है. यहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका रूटीन चेकअप चल रहा है. अस्पताल का कहना है कि फिलहाल कोई चिंता की बात नहीं है, राष्ट्रपति की हालत स्थिर है.

अस्पताल ने एक मेडिकल बुलेटिन में कहा, “भारत के राष्ट्रपति आज सुबह सीने में तकलीफ के बाद आर्मी अस्पताल आए. उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है और वह निगरानी में हैं. उनकी हालत स्थिर है.” बता दें कि कुछ दिनों पहले  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली थी.

Exit mobile version