train

रामायण एक्सप्रेस की शानदार सफलता के बाद, अब इंडियन रेलवे ने एक और ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। दरअसल, श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने रामपथ यात्रा (Rampath Yatra) स्पेशल ट्रेन को पुणे से अयोध्या के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस नई टूर ट्रेन में एसी और स्लीपर क्लास के कोच होंगे। इस ट्रेन को Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) से लांच किया है।

रामपथ यात्रा ट्रेन यात्रियों को भगवान राम से संबंधित 6 अलग-अलग जगहों पर ले जाएगी। यह टूर ट्रेन नंदीग्राम, श्रृंगवेरपुर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और अयोध्या को कवर करेगी। फुल-सर्किट रामायण यात्रा हम्पी, नासिक और रामेश्वरम जोड़ती है। यह पूरी यात्रा 7 दिन और 8 रात की होगी।

भारतीय रेलवे ने स्लीपर क्लास का किराया 7560 रुपये और थर्ड एसी का 12600 रुपये तय किया है। इसके अलावा पैकेज में यात्रियों को नाश्ता, दोपहर का भोजन, रात का खाना, ठहरने, परिवहन और एक गाइड भी दिया जाएगा। स्लीपर क्लास की रोज की लागत लगभग 1000 रुपये और एसी क्लास की 1500 रुपये के करीब होगी।