Home International यूक्रेन में फंसे साहिल ने दिखाई अपनी दरियादिली, पहले अपने डॉगी को...

यूक्रेन में फंसे साहिल ने दिखाई अपनी दरियादिली, पहले अपने डॉगी को भिजवाया घर

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इस हमले के बीच फंसे भारतीयों को निकालने के लिए मोदी सरकार लगातार ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) चला रही है। यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे हजारों भारतीय छात्रों को सुरक्षित नई दिल्ली लाया जा चुका है। हर रोज फ्लाइट्स में हजारों मेडिकल छात्र अपने घर लौट रहे हैं। इन सबके बीच यूक्रेन में फंसा एक भारतीय छात्र साहिल चर्चा में है। दरअसल, साहिल ने खुद से पहले अपने पालतू जानवर को सुरक्षित अपने घर भेजा है।

रोहतक के मेडिकल छात्र साहिल की डिमांड ने हर किसी को चौंका दिया है। उन्होंने यूक्रेन से खुद आने की बजाय सबसे पहले अपने पालतू डॉगी सुंडू को सुरक्षित घर भेजा है। साहिल ने अपने दोस्त के साथ इसे भेजा है। उनका कहना था कि वह पहले डॉगी की जान बचाना चाहता है। उन्होंने कहा, “मैं आऊंगा तो इसे साथ लेकर ही आऊंगा वरना नहीं आऊंगा।”

संदीप दुहन नाम के शख्स ने बताया कि साहिल खुद यूक्रेन में रुककर अपने दोस्त की मदद कर रहे हैं। वो अब दूसरी फ्लाइट से अपने घर आयेंगें। उनका डॉगी तो आ गया है, लेकिन साहिल के नहीं होने से ये बेहद मायूस देखा जा रहा है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version