sansad-tv

यूट्यूब ने संसद टीवी के आधिकारिक अकाउंट को बंद (Sansad TV) कर दिया है। चैनल के पेज पर जाने पर लिखा आ रहा है कि ‘यूट्यूब के कम्‍युनिटी गाइडलाइंस के उल्‍लंघन के लिए इस अकाउंट को बंद कर दिया गया है।’ सोशल मीडिया वेबसाइट ‘रेडिट’ पर कुछ यूजर्स ने स्‍क्रीनशॉट और वीडियोज शेयर करके दावा किया कि सोमवार देर रात संसद टीवी का यूट्यूब अकाउंट हैक हुआ था। ट्विटर पर भी यूजर्स ने यह बात नोटिस की। हालांकि, अभी तक इस बारे में सरकार की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है।

कई यूजर्स ने स्‍क्रीनॅशाट शेयर किए हैं। दावा है कि देर रात अकाउंट को हैक करके उसका नाम ‘Ethereum’ कर दिया गया। संसद टीवी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर आखिरी वीडियो सोमवार रात 10.35 बजे पोस्‍ट किया गया। इसमें यूट्यूब का लिंक है जो अब उपलब्‍ध नहीं है। अभी तक संसद टीवी की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है।

केंद्र सरकार ने पिछले साल लोकसभा टीवी और राज्‍यसभा टीवी का विलय कर उसे ‘संसद टीवी’ नाम दिया था। 15 सितंबर, 2021 को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की मौजूदगी में संसद टीवी का उद्घाटन किया था।

Join Telegram

Join Whatsapp

Loading