AP NEW STRAIN FOUND
NEW CORONA STARIN IN INDIA

भारत में कोरोना वायरस का एक नया वैरिएंट सामने आया है. जिसका नाम है एपी स्ट्रेन (AP Strain)। यानी ये वैरिएंट आंध्र प्रदेश में खोजा गया है। वैज्ञानिक भाषा में इसे N440K वैरिएंट बुलाया जा रहा है। इसकी खोज की है सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) के वैज्ञानिकों ने बताया जा रहा है कि यह वैरिएंट 15 गुना ज्यादा संक्रामक है। इसकी वजह से 3 से 4 दिन में ही लोग बीमार हो जा रहे हैं।

एपी स्ट्रेन (AP Strain) यानी N440K वैरिएंट को सबसे पहले आंध्र प्रदेश के कुरनूल में खोजा गया था। यह वैरिएंट B1.617 और B1.618 वैरिएंट से ज्यादा ताकतवर है। विशाखापट्नम के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर वी.विनय चंद ने बताया कि CCMB में इस समय कई वैरिएंट्स की जांच की जा रही है। कौन सा वैरिएंट कितना खतरनाक है ये तो CCMB के साइंटिस्ट ही बता पाएंगे। लेकिन यह बात सच है कि नया स्ट्रेन मिला है. उसके सैंपल प्रयोगशाला में भेजे गए।

ऐसा देखने में आ रहा है कि कोरोना वायरस का नया एपी स्ट्रेन (AP Strain) यानी N440K वैरिएंट जल्दी विकसित हो रहा है। इसका इनक्यूबेशन पीरियड और बीमारी फैलाने की समयसीमा कम है। ये काफी तेजी से फैल रहा है साथ ही ज्यादा लोगों को संक्रमित कर रहा है। इस स्ट्रेन से संक्रमित लोग 3 से 4 दिन में ही गंभीर हालत में पहुंच जा रहे हैं।

पहली कोरोना लहर जैसी हालत नहीं है। इस बार नए वैरिएंट तेजी से लोगों को बीमार कर रहे हैं। एपी स्ट्रेन (AP Strain) यानी N440K वैरिएंट को लेकर अभी वैज्ञानिक भी परेशान हैं। क्योंकि इसके बारे में ज्यादा कुछ बता पाना मुश्किल हो रहा है। यह वायरस से तेजी से युवा लोगों को टारगेट कर रहा है। ये उन्हें भी… नहीं छोड़ रहा है जो फिटनेस का ख्याल रखते हैं। या फिर जिनकी इम्यूनिटी बहुत मजबूत है. लोगों के शरीर में साइटोकाइन स्टॉर्म आ रहे हैं।