Home National शहनवाज हुसैन का TMC पर हमला, लगाया ये आरोप

शहनवाज हुसैन का TMC पर हमला, लगाया ये आरोप

leader

भाजपा के वरिष्ठ नेता शहनवाज हुसैन की हावड़ा रैली में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। जिसकी जानकारी शहनवाज ने खुद दी है। मीडिया से बातचीत करते हुए शहनवाज हुसैन ने बताया कि कहा कि मंगलवार को हावड़ा में उनकी रैली चल रही थी। रैली में भीड़ को देखकर टीएमसी के गुंडे बौखला गए और पत्थरबाजी शुरू कर दी। शहनवाज हुसैन का कहना है कि रैली में सुरक्षाबलों में पुलिसकर्मियों की कमी थी। जिसे सुरक्षाबल ने खुद स्वीकार किया है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में तीन चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। चौथे चरण के चुनाव के लिए 10 अप्रैल को 44 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसी के साथ ही राज्य की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी और भाजपा के बीच एक दूसरे के ऊपर हिंसा को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। बता दें कि 6 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के तीसरे चरण में छिटपुट हिंसा के वोट डाले गए थे।

Exit mobile version