Home National भारत में टेक्नोलॉजी का हो रहा विस्तार, ड्रोन ने पहुंचाई डाक

भारत में टेक्नोलॉजी का हो रहा विस्तार, ड्रोन ने पहुंचाई डाक

भारतीय डाक विभाग (Indian Postal Department) ने पहली बार गुजरात के कच्छ (Kutch) जिले में एक पायलट परियोजना के हिस्से के रूप में ड्रोन का उपयोग करके मेल डिलीवर किया है। इस ड्रोन ने 25 मिनट में 46 किलोमीटर की दूरी तय की। प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो अहमदाबाद (Press Information Bureau in Ahmedabad) के अनुसार, यह मेल डाक विभाग द्वारा भुज (Bhuj) तालुका के हाबे (Habay) गांव से कच्छ जिले के भचाऊ तालुका के नेर (Ner) गांव में ड्रोन द्वारा भेजा गया था। यह एक मेडिकल पार्सल था।

आधुनिक तकनीक के साथ तालमेल बिठाते हुए, भारतीय डाक विभाग ने देश के डाक इतिहास में पहली बार गुजरात के कच्छ जिले में ड्रोन तकनीक की मदद से डाक पहुंचाने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट का सफल परीक्षण किया है। इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता से अब भविष्य में ड्रोन से डाक से डिलीवरी करना संभव होगा।

इस पायलट प्रोजेक्ट ने विशेष रूप से ड्रोन द्वारा डिलीवरी की लागत और दो केंद्रों के बीच भौगोलिक स्थिति के साथ-साथ संभावित बाधाओं सहित डिलीवरी प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों के बीच संभावित समन्वय का अध्ययन किया। यदि यह प्रयोग व्यावसायिक रूप से सफल होता है, तो डाक पार्सल डिलीवरी सेवाएं तेज हो जाएंगी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version