bihar-bandh

RRB-NTPC के रिजल्ट में हुई धांधली को लेकर छात्र संगठनों ने आज, 28 जनवरी को बिहार बंद का ऐलान किया है। इसको राजद सहित महागठबंधन के सभी पार्टियों ने समर्थन दिया है। इस बिहार बंद को पप्पू यादव की पार्टी जाप का भी सपोर्ट मिल रहा है। लेकिन इसी बीच लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के संगठन छात्र जनशक्ति परिषद ने भी अपना समर्थन दे रहा है। जिसकी जानकारी खुद तेजप्रताप ने दी है। इसी के साथ साथ तेजप्रताप यादव बंद का सपोर्ट करते हुए रोड पर भी उतरेंगे।

लेकिन हर बार की तरह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर से बंद में नजर नहीं आ रहे। क्योंकि वह अपनी वाइफ के साथ अपने हनीमून पर गए हुए हैं। तेजस्वी ऐसे तो हर बार युवाओं के लिए बोलते हैं लेकिन जब भी बिहार में ऐसी कोई परिस्थिति आती है वो कई बार सामने नहीं आते। और वहीं तेजप्रताप हर मुद्दे पर बोलना पसंद करते हैं। पता हो कि तेजप्रताप हसनपुर से राजद के विधायक हैं लेकिन बंद समर्थकों के साथ सड़क पर जब होंगे तो अपने संगठन के बैनर-झंडे के साथ होंगे। उन्होंने जिस जगदानंद सिंह को राजद प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी से हटाने की मांग की थी, वह मांग लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने नहीं मानी और जगदानंद सिंह अपने प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने हुए हैं।

इसलिए एक तरफ RJD के कमान पकड़े बंद के समर्थन में जगदानंद सिंह रहेंगे, तो दूसरी ओर छात्र जनशक्ति परिषद की कमान संभाले तेजप्रताप यादव दिखेंगे। रेलवे रेलवे भर्ती बोर्ड के नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी परीक्षा के नतीजों को लेकर छात्र संगठनों ने जो आज बिहार बंद बुलाया है। उसमें बिहार के कई जिलों में बंद का असर देखने को मिल रहा है।

राजधानी पटना में बिहार बंद का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। यहां बिहार बंद को लेकर कई राजनीतिक पार्टियों के साथ साथ छात्र रोड पर उतरे हुए है। पटना के डाकबंगला चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में छात्र आंदोलन पर बैठे हुए हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp