narendra modi

सोमवार, 17 जनवरी की शाम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम को संबोधित किया। लेकिन इसी दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ कि कांग्रेस और भाजपा नेताओं सहित समर्थकों के बीच ट्विटर पर जंग छिड़ गयी है। नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए बताया कि भारत निवेश के लिए शानदार जगह है। साथ ही उन्होंने ने दुनिया भर के निवेशकों से देश में आने की अपील की। लेकिन पीएम मोदी, संबोधन के दौरान ही बोलते बोलते रुक गए और अपनी बाईं ओर देखने लगे। कुछ देर चुप रहने के बाद पीएम मोदी ने बोलना शुरू किया।

अपने भाषण के दौरान बीच में रुक जाने की वजह से पीएम मोदी को खूब ट्रोल किया गया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने ट्वीट पर लिखा कि “इतना झूठ Teleprompter भी नहीं झेल पाया।” इसके बाद कांग्रेस समर्थकों ने पीएम को ट्रोल करना शुरू कर दिया। फिर क्या था कुछ ही देर में #TeleprompterPM ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा।

चलिए अब आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या था। दरअसल, पीएम मोदी अपने भाषण के बीच में रुक जाते हैं और अपने बाईं ओर देखते हैं। फिर वो वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम के आयोजकों से पूछते हैं कि क्या उन्हें उनकी आवाज आ रही है। जिसके बाद आयोजकों द्वारा कहा जाता है कि हां आवाज़ आ रही है। बीजेपी द्वारा एक वीडियो जारी कर इसे टेक्निकल ग्लिच बताया जा रहा है। बकायदा बीजेपी द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें पीएम मोदी के रुकने के बाद पीछे से एक आवाज आती है कि आप उनसे पूछिए कि आवाज आ रही है। जिसके बाद मोदी आयोजक से पूछते हैं कि उन्हें उनकी आवाज़ सुनाई दे रही है।

कांग्रेस ने इस टेक्निकल ग्लिच पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के टेलीप्रॉम्पटर ने काम करना बंद कर दिया। भाषण के बीच में रुक जाने की क्लिप को शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा, ‘टेलीप्रॉम्पटर पीएम: अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना।’ बीजेपी नेताओं द्वारा इस #TeleprompterPM वाले ट्वीट रिप्लाई करते हुए उस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी भाषण देते हुए रुक जाते हैं और फिर इंटरप्रेटर की आवाज आने के बाद शुरू करते हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने पूरी क्लिप का एक हिस्से को ट्वीट कर झूठ फैलाने का काम किया है।

Join Telegram

Join Whatsapp