Home National बेटी के शव को कंधे पर लादकर पैदल चला पिता, Video वायरल...

बेटी के शव को कंधे पर लादकर पैदल चला पिता, Video वायरल हुआ तो मंत्री ने दिए जांच के आदेश

सोशल मिडिया पर एक विडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ के सड़क पर एक पिता अपनी बेटी के शव को कंधे पर लादकर पैदल चल रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि समय पर एम्बुलेंस न मिलने के चलते पिता को अपने कंधे पर ही डेड बॉडी लेकर घर जाना पड़ा। अस्पताल से घर तक की दूरी करीब 10 किलोमीटर थी। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singh Deo) ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1507551826626822146?s=20&t=Oc9LWIHZoH7BCJU3y2ZCHg

इस पूरे मामले पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, ‘सीएमएचओ को घटना की जांच करने का आदेश दिया है और लापरवाही के मामले में बीएमओ को बदल दिया जाना चाहिए। लखनपुर गांव के संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को पिता को शव इस तरह ले जाने के बजाय शव की प्रतीक्षा करने के लिए समझाना चाहिए था।’

जिले के अधिकारियों ने शुक्रवार को इस पूरी घटना का ब्यौरा देते हुए बताया कि जिले के लखनपुर गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार सुबह सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी, जिसे उसके पिता ने शव वाहन पहुंचने से पहले ही उसके शव को कंधे पर लादकर घर लेकर चल पड़ा।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version