बॉलीवुड (Bollywood) और पॉलिटिक्स (Politics) का नाता काफी गहरा है। आपने अक्सर सुना होगा कि लोग बॉलीवुड और मॉडलिंग से निकल कर पॉलिटिक्स में शामिल होते हैं। और वे राजनीति के साथ साथ अपने अपने बॉलीवुड सफर को भी साथ साथ लेकर चलते हैं। लेकिन ये बहुत कम ही सुना होगा कि पॉलिटिक्स से निकल कर लोग बॉलीवुड या मॉडलिंग में जाते हैं। और ऐसा ही कुछ हुआ है इस बार के Lakme Fashion Week 2022 में।
जहां Lakme Fashion Week 2022 में राज्यसभा सदस्य ने रैंप वाक करते हुए देखा गया। जी हां, आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को इस बार Lakme Fashion Week में Showstopper बन कर शामिल हुए। सांसद ने लैक्मे फैशन वीक 2022 में अपने मामा और फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा के लिए रैंप वॉक किया। 33 साल की उम्र में चड्ढा सबसे कम उम्र के राज्यसभा सदस्य हैं।
राघव चड्ढा ने इस रैंप वाक के दौरान बरगंडी हाई नेक के साथ ब्लैक लेदर जैकेट और पैंट पहना था। चड्ढा ने रैंप पर शोस्टॉपर के तौर पर अपना वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। उन्होंने Lakme Fashion Week की कुछ तस्वीरें भी शेयर की है।