Home National तीन और विमान 630 भारतीयों को लेकर भारत पंहुचा

तीन और विमान 630 भारतीयों को लेकर भारत पंहुचा

भारतीय वायु सेना के तीन और C-17 विमान ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) के तहत, यूक्रेन से 630 भारतीय नागरिकों को लेकर कल देर रात और आज तड़के हिंडन (Hindan) एयरबेस लौटे। उन्होंने रोमानिया और हंगरी के हवाई क्षेत्रों का उपयोग किया।

भारतीय वायु सेना ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “तीन और IAF C-17 विमान कल देर रात और आज तड़के हिंडन एयरबेस, यूक्रेन संघर्ष से प्रभावित 630 भारतीय नागरिक को लेकर रोमानिया और हंगरी में हवाई क्षेत्रों का उपयोग करते हुए लौटे।”

https://twitter.com/IAF_MCC/status/1499584260981735424

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह (VK Singh) ने कहा कि पिछले तीन दिनों में प्रत्येक उड़ान में 200 भारतीय नागरिकों के साथ सात उड़ानें भारत भेजी गई हैं। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (MoS) ने आगे बताया कि कुछ छात्र जो वारसॉ पहुंचे और उनके रिश्तेदारों और दोस्तों ने उनके साथ रहने का फैसला किया है और वे पोलैंड में सुरक्षित हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

https://www.chaukasbharat.com/national/arunachal-pradesh-to-start-greenfield-airport-to-be-inaugurated-in-august/

Exit mobile version