Home National टीना डाबी के पूर्व पति करने जा रहे हैं दूसरी शादी, कश्मीरी...

टीना डाबी के पूर्व पति करने जा रहे हैं दूसरी शादी, कश्मीरी डॉक्टर से करेंगे निकाह

2015 UPSC बैच के दूसरे टॉपर और IAS टीना डाबी (Tina Dabi) के पूर्व पति अतहर आमिर खान (Athar Amir Khan) फिर से शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने कश्मीर की एक डॉक्टर महरीन काजी (Mehreen Qazi) से सगाई कर ली है। इस सगाई की पुष्टि खुद आमिर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की। वहीं उनकी मंगेतर ने भी पोस्ट कर इस रिश्ते पर मुहर लगा दी है।

डॉ. मेहरीन काजी इन दिनों नई दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर संस्थान और अनुसंधान केंद्र में कार्यरत हैं। वह चिकित्सा क्षेत्र के साथ फैशन इंडस्ट्री में भी एक्टिव रहती हैं। वह महिलाओं से जुड़े ब्रांड्स को बढ़ावा देती हैं। मेहरीन के पास मेडिसिन में एमडी है और उन्होंने यूके और जर्मनी से दवाओं में डिग्री हासिल की है। कथित तौर पर वह काफी समय से अतहर को डेट कर रही हैं।

महरीन से पहले खान ने टीना डाबी से शादी की थी। दोनों टॉपर्स मसूरी में मिले थे, जहां वे आईएएस की ट्रेनिंग ले रहे थे। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें प्यार हुआ और बाद में दोनों ने 7 अप्रैल 2018 को शादी कर ली। हालांकि, दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चली और दोनों ने 10 अगस्त 2021 को तलाक ले लिया। हाल में टीना डाबी ने भी आईएएस प्रदीप गवांडे (Pradeep Gawande) से राजस्थान के जयपुर में एक निजी समारोह में शादी की।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version