Home National आज पीएम मोदी को मिलेगा ये पुरुस्कार

आज पीएम मोदी को मिलेगा ये पुरुस्कार

achievement

Report by Manisha:

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स वीक यानी सेरावीक के वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशीप पुरस्कार से नवाजा जाएगा। गुरुवार को यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी।

इस सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिरकत करेंगे। और इस कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। डॉक्टर डेनिएल येरगिन ने 1983 में सेरावीक की स्थापना की थी। इसकी स्थापना के बाद से प्रत्येक साल मार्च महीने में हृयूस्टन में सेरावीक का आयोजन होता है। इसकी गिनती विश्व के अग्रणी ऊर्जा मंचों में होती है। इस साल यह आयोजन डिजिटल तरीके से एक से पांच मार्च तक हो रहा है।

2016 में सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशीप पुरस्कार की शुरुआत हुई थी। वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्र में प्रतिबद्ध नेतृत्व के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के भविष्य के प्रति नेतृत्व की प्रतिबद्धता को पहचानता है, और ऊर्जा की पहुँच, सामर्थ्य और पर्यावरणीय नेतृत्व के लिए समाधान और नीतियों की पेशकश करता है।

Exit mobile version