tenzing award

भारतीय सेना के दो अफसर ने प्रसिद्ध तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार (Tenzing Norgay National Adventure Award) प्राप्त किया है। भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल सर्वेश धडवाल (Lt Col Sarvesh Dhadwal) और कर्नल अमित बिष्ट (Colonel Amit Bisht) को यह पुरस्कार युवा मामले और खेल मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs and Sports) की तरफ से दिया गया है।

धडवाल को उनकी स्काइडाइविंग (Skydiving) एक्टिविटीज के लिए सम्मानित किया गया है। धडवाल भारतीय सेना की स्काईडाइविंग टीम के मुख्य इंस्ट्रक्टर हैं। उन्होंने United States Parachuting Association (USPA) से विभिन्न प्रमाणपत्र और लाइसेंस प्राप्त किए हैं। यह स्काइडाइविंग टीचर टॉप-सीक्रेट इंटेलिजेंस यूनिट टेक्निकल सपोर्ट डिवीजन के भी सदस्य थे, जिसे मुंबई पर 26/11 के हमले के बाद बनाया गया था।

अमित बिष्ट को उनकी लैंड एक्टिविटीज के लिए सेना पदक से सम्मानित किया गया था। उत्तराखंड के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (Nehru Institute of Mountaineering) में बिष्ट, प्राचार्य के पद पर तैनात हैं। इस अधिकारी ने भारत और विदेशों में 20 से अधिक अघोषित और अनाम तकनीकी कठिन चोटियों को फतह किया है। हाल ही में उन्होंने माउंट एवरेस्ट भी फतह किया।