Home National उत्तरप्रदेश CM योगी ने बंगाल CM ममता से पूछा ये सवाल

उत्तरप्रदेश CM योगी ने बंगाल CM ममता से पूछा ये सवाल

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीएम ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि दीदी इस समय इतनी नाराज हैं कि वो कह रही हैं कि जय श्रीराम बोलोगे तो जेल में डाल देंगे। चिढ़ भाजपा से या हम से हो सकती है, राम से क्यों? राम से टकराने का जिसने भी दुस्साहस किया है उसकी दुर्गति हुई है।

सीएम योगी ने कहा, 2 मई को बंगाल को TMC सरकार से मुक्ति मिलेगी। TMC के गुंडों को कानून के शिकंजे में कसा जाएगा। ये तय है कि अपराधी को कांग्रेस, कम्युनिस्ट,TMC जैसे दल संरक्षण जरूर देंगे लेकिन कानून के लंबे हाथ इन्हें पाताल से भी निकाल कर जेल के अंदर भेजने का काम करेंगे। सीएम योगी ने कहा, 2 मई को बंगाल को TMC सरकार से मुक्ति मिलेगी। TMC के गुंडों को कानून के शिकंजे में कसा जाएगा। ये तय है कि अपराधी को कांग्रेस, कम्युनिस्ट,TMC जैसे दल संरक्षण जरूर देंगे लेकिन कानून के लंबे हाथ इन्हें पाताल से भी निकाल कर जेल के अंदर भेजने का काम करेंगे।

बता दें कि इससे पहले सीएम योगी ने कहा कि बहन-बेटियों के सुरक्षा की व्यवस्था होगी। जो शोहदे आज बहन- बेटियों की इज्जत पर हाथ डालने का काम कर रहे हैं, भाजपा की सरकार आने दीजिए आप देखना इनकी क्या दुर्गति होती है। टीएमसी इस पर चुप रहती है। भाजपा की सरकार आने दीजिए ये गुंडे कहीं नजर नहीं आएंगे।

Exit mobile version