Home International जर्मनी में पीएम मोदी के स्वागत में लगे वंदे मातरम के नारे

जर्मनी में पीएम मोदी के स्वागत में लगे वंदे मातरम के नारे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को यूरोप के तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में जर्मनी पहुंचे। जर्मनी के बर्लिन शहर में प्रवासी भारतीयों ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। बर्लिन पहुंचे पीएम मोदी के इंतजार में प्रवासी भारतीय पहले से ही स्वागत के लिए खड़े थे।

इस दौरान प्रधानमंत्री सभी का हालचाल पूछते नजर आए। उन्होंने कई बच्चों के साथ भी बातचीत की। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्ची अपने हाथ में पीएम मोदी का स्केच लेकर खड़ी थी। पीएम ने उस बच्ची के साथ फोटो क्लिक कराई और उस स्केच पर ऑटोग्राफ भी दिया। लोग पीएम के साथ सेल्फी लेने को बेकरार दिखे। इस दौरान लोग वंदे मातरम के नारे लगाते नजर आए।

इससे पहले मोदी ने यहां पहुंचने पर ट्वीट किया, ‘‘बर्लिन पहुंच गया। आज मैं चांसलर ओलाफ शॉल्ज से बातचीत करूंगा, कारोबारी दिग्गजों से मुलाकात करूंगा और समुदाय के एक कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा। मुझे पूरा विश्वास है कि इस यात्रा से भारत और जर्मनी के बीच मित्रता प्रगाढ़ होगी।’’

मोदी और ओलाफ छठे भारत-जर्मनी अंतर सरकारी विचार विमर्श (आईजीसी) बैठक की सह अध्यक्षता करेंगे। रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक बयान में कहा कि बर्लिन की उनकी यात्रा चांसलर शॉल्ज से बातचीत का अवसर प्रदान करेगी जिनसे उन्होंने पिछले वर्ष जी20 में मुलाकात की थी।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version