happy-dussehra

आज शारदीय नवरात्रि का आखिरी दिन है। हिन्दू धर्म में आज के दिन का बड़ा महत्व है। सरे लोग आज अपने घरों में माँ के 9वों रूप का पूजन करते हैंआज कुमारी कन्याओं का पूजा कर उन्हें खाना खिला कर उनसे आशीर्वाद लेते हैं। और अगले साल फिर से आने का निमंत्रण देते हैं। इसीलिए हिन्दू धर्म में आज के दिन का काफी महत्व होता है। और आज हीं शारदीय नवरात्रि खत्म होती है। जिसके बाद 10वें दिन दशहरा मनाया जाता है। हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन दशहरा मनाया जाता है।

इस बार हिंदू पंचांग के मुताबिक इस साल दशहरा यानी विजया दशमी (Vijaya Dashmi) का त्योहार 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धार्मिक कथाओं के अनुसार आज ही के दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था। और आज ही के दिन मां दुर्गा ने भी महिषासुर का अंत कर पुरे ब्रम्हांड को उसके अत्याचारों से मुक्त किया था। इसलिए कारण दशहरा को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को ‘बुराई पर अच्छाई की जीत’ माना जाता है।

दशहरा तिथि
हिंदू पंचांग के मुताबिक अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि यानी 15 अक्टूबर, 2021 को होगा।

दशहरा महत्व
दशरहा के दिन ही भगवान श्री राम ने रावण का वध कर विजय हासिल किया था। ऐसा कहा जाता है कि यह युद्ध 9 दिनों तक लगातार चला था। इसके बाद 10वें दिन भगवान राम ने रवां का वध कर विजय हासिल किया था। जिसके बाद माता सीता को उसकी कैद से मुक्त कराकर आयोध्या नगरी लाये थे। वहीं यह भी कहा जाता है कि भगवान राम से युद्ध पर जाने से पहले मां दुर्गा की अराधना की थी और मां ने प्रसन्न होकर उन्हें विजयी होने का वरदान दिया था।