टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने मिलकर कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में मदद के लिए 2 करोड़ रुपये दान किए हैं। दोनों का लक्ष्य अगले सात दिनों में कुल सात करोड़ रुपये जुटाने का है। कुछ ही देर में यह राशि 2.5 करोड़ रुपये से अधिक तक पहुंच चुकी है। दोनों आम लोगों से धन जुटाने वाली संस्था केटो के जरिए यह धनराशि इकट्ठा कर रहे हैं।
आकाश चोपड़ा ने चुने IPL 2021 के छह बेस्ट अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी
दोनों की तरफ से जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा गया, ‘विराट कोहली और बॉलीवुड सुपरस्टार अनुष्का शर्मा का भारत में कोविड राहत कोष के लिए सात करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है।’ इसमें कहा गया है, ‘वे लोगों से धन जुटाने वाले स्टेज (क्राउड फंडिंग प्लेटफॉर्म) केटो के जरिए एक अभियान शुरू कर रहे हैं और उन्होंने अपनी तरह से दो करोड़ रुपये दान किए हैं।’ यह अभियान केटो पर सात दिन तक चलाया जाएगा। इससे जुटाई गई धनराशि एसीटी ग्रांट्स नामक संस्था को दी जाएगी जो कि ऑक्सीजन और चिकित्सा से जुड़ी अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्षेत्र में काम

Anushka and I have started a campaign on @ketto, to raise funds for Covid-19 relief, and we would be grateful for your support.
— Virat Kohli (@imVkohli) May 7, 2021
Let’s all come together and help those around us in need of our support.
I urge you all to join our movement.
Link in Bio! 🙏#InThisTogether pic.twitter.com/RjpbOP2i4G
कोहली ने कहा, ‘हमारा देश इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हमारे देश को अभी हम सभी के एकजुट होने और अधिक से अधिक लोगों की जान बचाने की जरूरत है। मैं और अनुष्का पिछले एक साल से लोगों की पीड़ा देखकर आहत हैं।’ कोहली ने कहा कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने वायरस के खिलाफ जंग में अधिक से अधिक लोगों की मदद करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, ‘हम अधिक से अधिक लोगों की मदद करने की दिशा में काम कर रहे हैं। भारत को अभी हमारी सबसे अधिक सहायता की जरूरत है। हमने इस विश्वास के साथ धन जुटाने का बीड़ा उठाया है हम जरूरतमंद लोगों के लिए पर्याप्त धन जुटा सकें। हमें विश्वास है कि लोग अपने देशवासियों की मदद के लिए आगे आएंगे। हम एकजुट हैं और हम इससे पार पाने में सफल रहेंगे।’