Home National Web Based Project Monitoring Portal: राजनाथ सिंह ने किया नए वेब पोर्टल...

Web Based Project Monitoring Portal: राजनाथ सिंह ने किया नए वेब पोर्टल का उद्घाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने नई दिल्ली में Military Engineer Services (MES) के लिए Web Based Project Monitoring Portal (WBPMP) का शुभारंभ किया। इस पोर्टल को Bhaskaracharya National Institute for Space Applications and Geo-informatics (BISAG-G) द्वारा विकसित किया गया है।

यह नया लॉन्च किया गया पोर्टल MES द्वारा इम्प्लीमेंट किया जाने वाला पहला परियोजना मैनेजमेंट ई-गवर्नेंस है। यह परियोजनाओं की स्थापना से लेकर पूरा होने तक की वास्तविक समय की निगरानी में सक्षम होगा। यह इस संगठन के साइंटिफिक मैनेजमेंट के लिए MES की कई पहलों में से एक है।

MES प्रोडक्टिविटी बढ़ाने, ट्रांसपेरेंसी बनाने और सेना के लिए ढांचागत विकास की दिशा में दक्षता में सुधार के प्रयास में नौ अन्य ई-गवर्नेंस ऍप्लिकेशन्स को लागू करने की प्रक्रिया में है। इनमें प्रोडक्ट अप्रूवल पोर्टल, AWMP जांच और स्टेटस ऍप्लिकेशन्स, ई-मेज़रमेंट बुक, बजट मैनेजमेंट पोर्टल, वर्क एस्टिमेशन ऍप्लिकेशन्स, बिलिंग और कंस्ट्रक्शन अकाउंट मैनेजमेंट, कैशबुक मैनेजमेंट और एकाउंटिंग सिस्टम, कांट्रेक्टर और कंसलटेंट सूची पोर्टल और ई-डेविएशन शामिल हैं।

Exit mobile version