14 फरवरी, प्यार का दिन कहलाता है। ऐसे तो प्यार जताने के लिए लोगों को किसी दिन का इंतज़ार नहीं करना चाहिए। जब मौका मिले लोगों को अपना प्यार जता देना चाहिए। 14 फरवरी न सिर्फ केवल Husband Wife और Girlfriend boyfriend ही सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन को लोग अपने friends family के साथ भी सेलिब्रेट कर सकते हैं। क्योंकि प्यार का मतलब सिर्फ एक नहीं है। लोग अपने फ्रेंड्स से भी प्यार करते हैं और अपनी फैमली से भी। और आज के समय में लोग जिस तरह depressed हो रहे हैं। उसे देखते हुए लोगों को प्यार और समय दोनों की खूब जरूरत है। इसी को देखते हुए दरभंगा के प्रियांशु ने एक पहल की है। जिसके तहत वो लोगों को अपना समय दे कर उनके बीच प्यार बाटना चाहते हैं।
आज दुनियाभर में वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। इस दिन को सबसे ज्यादा युवा जमकर सेलिब्रेट कर रहे हैं। जो लोग प्यार में हैं उनके लिए यह दिन काफी खास होता है। हालांकि कई सिंगल्स भी इसे अपने friends के साथ मनाते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का सिंगल्स के दर्द को एक पोस्टर के जरिए बयां कर रहा है। इतना ही नहीं वह सिंगल्स को प्रेरित करने के साथ-साथ कई लोगों के बीच डिप्रेशन जैसी समस्याओं को भी उठा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरभंगा के प्रियांशु का यह वीडियो जिसमें वह दरभंगा के राजकीला के सामने ‘बॉयफ्रेंड ऑन रेंट’ का पोस्टर लिए खड़े हैं।
बीच सड़क पोस्टर लेकर खड़े रहने के पीछे का उद्देश्य बताते हुए प्रियांशु ने बताया कि उनका मकसद वैलेंटाइन वीक पर लोगों के बीच प्यार बांटना है। आजकल कई लोग डिप्रेशन, फ्रस्ट्रेशन और तनाव का शिकार हो रहे हैं। सिंगल्स के लिए यह और बड़ी समस्या है। इस पोस्टर के पीछे का मकसद सिंगल लोगों को बूस्ट करना था। उनके अंदर से निराशा निकाली जाए। इसके अलावा युवाओं को यह समझाना भी उद्देश्य था कि दुनिया में सिर्फ गर्लफ्रेंड का रिलेशन ही नहीं है। मां-बाप के साथ भी प्यार निभाया जा सकता है। लड़के से जब पूछा गया कि इस लोकेशन पर वह ऐसा पोस्चर लेकर क्यों खड़ा रहा तो उसने कहा कि इस इलाके की हालत ठीक नहीं है। दरभंगा महाराज का यह महल ऐतिहासिक है, जो जर्जर होता जा रहा है। इस समस्या को दिखाना भी मेरा एक उद्देश्य था।
‘बॉयफ्रेंड ऑन रेंट’ वाले पोस्टर के पीछे प्रियांशु का सोच आज के दिन के जैसा ही सच्चा है। प्रियांशु ने इस पोस्टर को लेकर दरभंगा के कई जगहों पर पोज़ दिया है। बाकि आज वैलेंटाइन डे है कपल हैं तो अपने पार्टर्नर के साथ और अगर सिंगल हैं तो फ्रेंड्स एंड फैमली के साथ अपना वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट करें।