hunar haat

मुंबई में आयोजित हो रहे हुनर ​​हाट (Hunar Haat) के 40वें संस्करण का औपचारिक उद्घाटन आज केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) करेंगे। मुंबई में 16 से 27 अप्रैल तक हुनर ​​हाट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 31 से अधिक राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 1000 कारीगर और शिल्पकार भाग ले रहे हैं।

‘मेरा गांव मेरा देश’ नामक एक थीम फूड कोर्ट स्थापित किया गया है, जहां भारत के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक खाद्य पदार्थों का स्वाद लिया जा सकता है। हाट में 60 से अधिक फूड स्टॉल लगाए गए हैं। 12 दिवसीय ‘हुनर हाट’ में आने वाले लोगों को अन्नू कपूर, पंकज उधास, सुदेश भोसले, सुरेश वाडकर, आदि जैसे प्रसिद्ध कलाकारों के विभिन्न संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद मिलेगा।

26 अप्रैल को एक लेजर लाइट शो का आयोजन किया जाएगा और आगंतुक हाट में अन्नू कपूर द्वारा “अंताक्षरी” का आनंद भी ले सकते हैं। हुनर हाट में प्रवेश नि:शुल्क है। “हुनर हाट” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” (Vocal for Local) और “आत्मनिर्भर भारत” (Aatmanirbhar Bharat) के आह्वान को मजबूत कर रहा है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Loading