Kedarnath Dham

केदारनाथ धाम (Kedarnath Temple) को 12 ज्योतिर्लिंगों में विशेष माना जाता है। आज से भक्‍त और बाबा के बीच की दूरी को कम करते हुए केदारनाथ मंदिर के कपाट आम जनता के दर्शन के लिए खोल दिए है। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ केदारनाथ धाम के कपाट आज यानि की 6 मई को सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर आम दर्शनों के लिए खोले गए।

इस शुभ अवसर को देखने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) भी मंदिर में मौजूद थे। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “आज विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कपाट खुलने के शुभ अवसर पर केदारनाथ धाम में प्रभु केदारेश्वर का रुद्राभिषेक एवं दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ, सुदीर्घ जीवन समेत समस्त राष्ट्रवासियों की सुख,समृद्धि एवं मंगल हेतु प्रार्थना भी की।

इस बीच, कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार ने चार धाम यात्रा 2022 के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या की दैनिक सीमा तय की गयी है। हर रोज 12 हजार भक्‍त रोजाना बाबा के दर्शन कर सकते हैं। वहीं, बद्रीनाथ के लिए 15 हज़ार दैनिक सीमा रखी गयी है। बता दें की, 3 मई को, गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के अवसर पर खोले गए, जिससे चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra) 2022 की शुरुआत भी हुई।

Join Telegram

Whatsapp