चाँद का दीदार करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। आज रक्षाबंधन मनाने के साथ ही आप 2022 के आखिरी सुपरमून (Supermoon) को देखने से न चूकें। दरअसल, साल का चौथा और आखिरी सुपरमून 11 अगस्त को दिखाई देगा। इस सुपरमून को स्टर्जन मून (Sturgeon Moon) नाम दिया गया है। यह सुपरमून रात में लगभग 01:36 बजे GMT के आसपास अपने चरम पर होगा।
हालांकि, सुपरमून की रात से पहले और बाद की रात – बुधवार (10 अगस्त) और शुक्रवार (12 अगस्त) को चंद्रमा भी लगभग सभी चमक और पूर्णता में दिखाई देगा। फरवरी के फ्लावर मून, जून के स्ट्राबेरी मून और जुलाई के बक मून के बाद, अगस्त का स्टर्जन मून 2022 का अंतिम सुपरमून होगा। इसका मतलब है कि अगस्त में इस साल चंद्रमा को सुपरमून के रूप मर देखने का अंतिम मौका है।
अगस्त सुपरमून का नाम एक बड़ी स्टर्जन मछली से लिया गया है जिसे उत्तरी अमेरिका के अल्गोंक्विन (Algonquin) जनजातियां इस सीजन के दौरान और अधिक आसानी से पकड़ने में सक्षम होती हैं। नासा के अनुसार, सुपरमून उस स्थिति को कहा जाता है, जब चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी के सबसे करीब बिंदु पर होती है उसी समय चंद्रमा पूर्ण होता है। इस बिंदु को पेरिगी कहा जाता है। सुपरमून औसत फुल मून की तुलना में बड़े और चमकीले दिखाई देते हैं। वे रात के आकाश में 16 प्रतिशत तक चमकीला दिखाई दे सकते हैं।