ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में अपने बच्चों को सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचाकर रखना एक बहुत बड़ी चुनौती है। बच्चों को खाना खिलाना किसी जंग को जीतने जैसा है। बच्चे स्नैक्स खाना ज्यादा पसंद करते हैं। बॉडी में गर्माहट को बनाए रखने के लिए हेल्दी खाना खाना भी बहुत ज़रूरी है। ऐसी कई हेल्दी चीजें हैं, जो बच्चों को विंटर में खिला सकते हैं और ये चीजें सिर्फ हेल्दी ही नहीं बल्कि टेस्टी भी होगी। ये खाना, रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के साथ शारीरिक समस्याओं से भी सुरक्षित रखने में मदद करेगा।
➤शकरकंद- शकरकंद, बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ाने में कारगर है। ये विभिन्न एंटीऑक्सिडेंट गुणों और आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर है। बच्चों को शकरकंद का सेवन किसी भी रूप में जैसे उबला हुआ, भुना हुआ या सलाद में टॉस करके करवा सकते हैं।
➤गुड़- गुड़ की तासीर प्राकृतिक रूप से गर्म होती है, इसलिए बच्चों को इसका नियमित सेवन करवाना चाहिए। यह बच्चों को खांसी-जुकाम और फ्लू जैसी सर्दी की सामान्य बीमारियों से सुरक्षित रखती है और साथ हीं शरीर को गर्माहट देती है। गुड़ का सेवन बच्चों को तिल और गुड़ के लड्डू बनाकर करवा सकते हैं।
➤अंडे- अंडे में कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा भरपूर पाई जाती है। अंडे की जर्दी में मौजूद विटामिन डी सर्दी और फ्लू से बचाव में मददगार है। बच्चों को अंडे जरूर खिलाएं क्योंकि इससे बच्चों की ग्रोथ अच्छी होती है और वे विंटर में सर्दी-जुकाम से भी बचे रहते हैं। बच्चों को अंडे, उबालकर या फिर ऑमलेट बनाकर दे सकते हैं।
➤सूखे मेवे- मेवे, आवश्यक पोषक तत्वों तथा विटामिन से भरे हुए हैं। मेवों की तासीर गर्म होती है इसीलिए इसे सर्दियों में जरूर खाना चाहिए। सर्दियों के दौरान बच्चे को बादाम, अखरोट और काजू जैसे स्वादिष्ट सूखे मेवों का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। ये मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।
➤संतरा- सर्दियों के दौरान संतरे जैसे फलों का सेवन बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक हैं। संतरे में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण कई तरह की शारीरिक समस्याओं को दूर करने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने में मदद करता है। यह सारे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं। बच्चे इसे कच्चा खा सकते हैं या फिर कैंडी के रूप में उन्हें खिलाया जा सकता है।