heart

साइंस में चमत्कार होते रहते हैं। दुनिया में मेडिकल साइंस ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दरअसल, अमेरिका के डॉक्टरों ने बड़ा कारनामा करते हुए सुअर के दिल को इंसान के शरीर में ट्रांसप्लांट किया है। डॉक्टरों ने जेनेटिकली मोडिफाइड सुअर के दिल को 57 साल के बुजुर्ग डेविड बेनेट (David Bennett) के शरीर में उनकी जान बचाने के लिए ट्रांसप्लांट किया, जो दुनिया में पहली बार हुआ है।

यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल स्कूल (University of Maryland Medical School) ने इस बारे में जानकारी दी। मैरीलैंड के रहने वाले डेविड बेनेट लंबे वक्त से हार्ट प्रॉब्लम का सामना कर रहे थे। उनकी प्रॉब्लम बढ़ते जा रही थी, जिसे रोकने के लिए आखिरी ऑप्शन के तौर पर सुअर का दिल ट्रांसप्लांट करने का प्लान बनाया गया। डेविड के मुताबिक यह अंधेरे में तीर चलाने की जैसा है।

ये सर्जरी 7 घंटे तक चली। हालांकि, ये ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा या नहीं इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। डेविड अब ठीक हो रहे है और उनके शरीर ये अंग किस तरह काम कर रहा है, इसपर अमेरिका के डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। वह हार्ट-लंग बाईपास मशीन के सहारे पर हैं। सूअर अपने आकार, तेजी से विकास के कारण आइडियल डोनर बनते हैं।