Home Others Hurun India: जारी हुई भारत के धनवान महिलाओं की लिस्ट, रोशनी नादर...

Hurun India: जारी हुई भारत के धनवान महिलाओं की लिस्ट, रोशनी नादर ने फिर मारी बाजी

कोटक प्राइवेट बैंकिंग (Kotak Private Banking) और हुरुन इंडिया (Hurun India) ने लीडिंग धनवान महिलाओं (Leading Wealthy Women) की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में देश की कुल 100 सबसे अमीर महिलाओं का नाम है। भारतीय टेक दिग्गज एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (HCL Technologies Limited) की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ​​(Roshni Nadar Malhotra) 84,330 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ लगातार दूसरे साल देश की सबसे अमीर महिला हैं।

भारत में दूसरी सबसे अमीर महिला का स्थान नायका (Nykaa) की संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) को मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक नायर देश की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला और दुनिया की दसवीं सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला हैं। उनकी कुल संपत्ति ₹57,520 करोड़ है। वहीं, भारत की सबसे बड़ी बायोफार्मास्युटिकल कंपनी बायोकॉन (Biocon) की संस्थापक और सीईओ किरण मजूमदार शॉ (Kiran Mazumdar Shaw) 29,030 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ देश की तीसरी सबसे अमीर महिला हैं।

100 महिलाओं की इस सूची में केवल भारतीय महिलाएं हैं, जिन्हें भारत में जन्मी या पली-बढ़ी के रूप में परिभाषित किया गया है, जो सक्रिय रूप से अपने व्यवसायों का प्रबंधन कर रही हैं या सेल्फ मेड हैं। इन 100 महिलाओं की संचयी संपत्ति एक साल में 53 प्रतिशत बढ़कर 2021 में 4.16 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो 2020 में 2.72 लाख करोड़ रुपये थी। इस सूची में प्रवेश करने वालों की सबसे अधिक संख्या दिल्ली-एनसीआर से 25 है, इसके बाद मुंबई (21) और हैदराबाद (12) का स्थान है।

हुरुन इंडिया द्वारा टॉप 10 धनवान महिलाओं की पूरी लिस्ट

  • रोशनी नादर मल्होत्रा (एचसीएल)- 84,330 करोड़
  • फाल्गुनी नायरी (नायका)- 57,520 करोड़
  • किरण मजूमदार शॉ (बायोकॉन)- 29,030 करोड़
  • नीलिमा मोटापार्टी (दिवीज लैबोरेट्रीज)- 28,180 करोड़
  • राधा वेम्बु (जोहो)- 26,260 करोड़
  • लीना गांधी तिवारी (यूएसवी)- 24,280 करोड़
  • अनु आगा और मेहर पुदुमजी (थर्मेक्स)- 14,530 करोड़
  • नेहा नरखेड़े (कोन्फ़्लुएंट)- 13,380 करोड़
  • वंदना लाल (डॉ लाल पैथलैब्स)- 6,810 करोड़
  • रेणु मुंजाली (हीरो फिनकॉर्प)- 6,620 करोड़

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version