महा अष्टमी, जिसे अष्टमी या दुर्गाष्टमी के रूप में भी जाना जाता है, को नवरात्रि के सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। इस बार अष्टमी 3 अक्टूबर को पड़ रही है। यह एक महत्वपूर्ण अवसर है क्योंकि यह भयानक राक्षस महिषासुर पर देवी शक्ति की जीत की याद दिलाता है। इस दिन दुर्गा मां के भक्त उनके आठवें अवतार मां महागौरी की पूजा करते हैं।
महागौरी को उनकी पूजा करने वालों को धन और विलासितापूर्ण जीवन शैली प्रदान करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से उपासकों को सभी बाधाओं को दूर करने और सभी पापों से खुद को शुद्ध करने में मदद मिल सकती है। अष्टमी व्रत सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि यह किसी के जीवन में धन और भाग्य लाता है।
अष्टमी कन्या पूजन तिथि रविवार 2 अक्टूबर, 2022 को शाम 6:48 बजे से शुरू होगी और सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 को शाम 4:37 बजे समाप्त होगा. शुभ मुहूर्त सुबह 9:12 से 10:41 बजे के बीच आता है। शरद नवरात्रि के 10वें दिन को दशहरा या विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है।














































