एक यूजर ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को ट्वीट कर जीमेल का पासवर्ड रीसेट करने के लिए मदद की गुहार लगाई है जिसके बाद लोगों ने दिलचस्प जवाब दिए.
हम में से बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपने किसी भी अकाउंट का पासवर्ड आसानी से भूल जाते हैं. ऐसा होने पर हम कंपनी द्वारा प्रोवाइड किए जा रहे सपोर्ट की मदद से अपने पासवर्ड को दोबारा रीसेट कर लेते हैं. लेकिन एक व्यक्ति ने अपने Gmail अकाउंट का पासवर्ड भूलने पर जो किया वो काफी मजेदार है. इस भारतीय यूजर ने पासवर्ड भूलने पर सीधे गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को मैसेज लिख दिया और उनसे पासवर्ड रीसेट करने की गुहार लगा दी.
मधन (@Madhan67966174) नाम के एक ट्विटर यूजर ने अपना Gmail पासवर्ड भूलने पर ट्वीट कर सुंदर पिचाई से मदद मांगी. इस यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा कि, ”हैलो सर, आप कैसे हैं, मुझे Gmail आईडी पासवर्ड के लिए मदद चाहिए. मैं पासवर्ड रीसेट करने का तरीका भूल गया हूं. कृपया मेरी मदद करें.”
यूजर ने यह ट्वीट गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के ट्विटर पर कंपनी द्वारा UNICEF और नॉन-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन Give India को COVID-19 की दूसरी वेव का सामना करने के लिए 135 करोड़ रुपये की फंडिंग देने की घोषणा करने के लिए किए गए ट्वीट का रिप्लाई करते हुए किया. हालांकि सुंदर पिचाई की तरफ से उसे कोई जवाब नहीं मिला लेकिन कुछ लोगों ने मधन के इस ट्वीट पर मजेदार रिप्लाई दिए.
Devastated to see the worsening Covid crisis in India. Google & Googlers are providing Rs 135 Crore in funding to @GiveIndia, @UNICEF for medical supplies, orgs supporting high-risk communities, and grants to help spread critical information.https://t.co/OHJ79iEzZH
— Sundar Pichai (@sundarpichai) April 26, 2021
एक यूज़र (@vaidyab) ने लिखा, ” वर्तमान में सुंदर पिचाई अमेरिका में हैं और जब यात्रा में लगे प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे तो वह व्यक्तिगत रूप से आपके घर आएंगे और पासवर्ड को रिकवर करने में मदद करेंगे. आशा करता हूं कि तुम्हारी दो साल की प्रतिक्षा समाप्त हो जाए. हां अगर तुम्हें चॉकलेट चाहिए तो शर्माना मत मांग लेना.. तब के लिए घर में रहें और सुरक्षित रहें.”
Hello sir
— Madhan (@Madhan67966174) April 26, 2021
How are you
I need one help in my gmail id password I forgeted how to reset the password please help me
वहीं एक यूजर ने कहा कि, ” हे भगवान तुम दो साल से अपना पासवर्ड रिकवर करने की कोशिश कर रहे हो, गूगल को अब आके इसकी मदद करनी ही होगी.”
This is my problem I tryed all ways but not recovery password pic.twitter.com/G9Ty9w9HJ1
— Madhan (@Madhan67966174) April 26, 2021
hi sir how r u
— Madhan (@Madhan67966174) February 17, 2020
please help me in my gmail account password i forgeted
kindly recovery the mail id password please do needful help me sir
ऐसा लगता है कि मधन पिछले दो सालों से लगातार अपने Gmail पासवर्ड को रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं. यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने पिचाई से मदद मांगी है. इसके पहले 17 फरवरी, 2020 को भी वो एक ट्वीट कर मदद मांग चुके हैं. उनके इस ट्वीट पर भी लोगों ने दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दी थीं.














































