Sex Change

आपने प्यार की कई कहानियां सुनी होंगी। कई बहुत ही ज्यादा खूबसूरत तो कई थ्रिल से भरपूर। तो कुछ परिवार के खिलाफ जा कर अपनी अलग जिंदगी बसाने की। लेकिन राजस्थान के भरतपुर से एक ऐसे प्यार की खबर सामने आ रही है जहां अपने प्यार को पाने के लिए एक शिक्षिका ने लिंग परिवर्तन करवा लिया है। अपने ही छात्रा के प्यार में पड़ी शिक्षिका ने अपने प्यार को अपना बनाने के लिए खुद का लिंग परिवर्तन करवा लिया है।

राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग कस्बे में एक लेडी PT टीचर मीरा को अपनी ही स्टूडेंट कल्पना फौजदार से प्यार हो गया। दोनों के बीच 5 साल तक अफेयर चला। बात घरवालों तक पहुंची। दोनों के घरवाले भी राजी हो गए। अपना प्यार पाने के लिए PT टीचर मीरा जेंडर चेंज कराकर आरव बन गया। यानी लड़की से लड़का बन गई। तीन दिन पहले 4 नवंबर को आरव (30) और कल्पना (21) की शादी उनके घरवालों की मंजूरी से करवा दी गयी।

एक लड़की के रूप में जन्मे, आरव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उसने सबसे लंबे समय तक एक लड़के के रूप में अपनी पहचान बनाई है। आरव ने कहा कि “मैं हमेशा अपना लिंग बदलने के लिए सर्जरी करवाना चाहता था। दिसंबर 2019 में मेरी पहली सर्जरी भी हुई थी।”

जब आरव, मीरा थी तब PT कक्षाओं के दौरान कल्पना के साथ पहली बार बातचीत की और खेल के मैदान में उससे प्यार करने लगी। राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी कल्पना ने कहा कि उनकी भावनाएं परस्पर थीं और उनके शिक्षक का लिंग शायद ही उनके लिए चिंता का विषय था। कल्पना ने कहा, “मैं उन्हें शुरू से ही प्यार करती थी। अगर उन्होंने सर्जरी नहीं कराई होती, तो भी मैं उनसे शादी कर लेती।”

Join Telegram

Join Whatsapp