barber
barber

पाकिस्तान का एक वीडियो देश भर बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो पाकिस्तान के लाहौर शहर के एक नाई का है जो हथौड़े, धारदार चाकू और आग से बालों बहुत ही खूबसूरत तरीके से काटता है। देखने वाले हैरान में पड़ जा रहे है कि एसा कैसे कोई नाई बाल को काट सकता है। नाई लोगों के बाल को इस तरह बाल काटता है की लोगों को चोट क्या एक खरोंच तक नहीं पहुंचती है।

वायरल वीडियो को करोड़ो के देख चुके है। इस नाई का नाम अली अब्बास है। अली अब्बास का कहना है की वो हर दिन बाल काटने के लिए नए तरीके अजमाते रहते हैं। अली अब्बास नए तरीकों की पूरी ट्रेनिंग करने के बाद बॉल काटते है। ताकि किसी ग्राहक को चोट ना लगे। अली अब्बास कसाईयों के चाकू और हथौड़ा का प्रयोग करके बाल को काटते है। इस तरीके से बाल काटते देख एक ग्राहक ने वीडियो बनाया औहर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। बहुत कम समय में ही इस वीडियो के वजह से अली अब्बास पूरे लाहौर में प्रसिद्ध गए। उनकी दुकान पर इन दिनों इस तरीके से बाल कटवाने के लिए लोगों की लंबी कतार लग रही है।

बालों की लेयरिंग करने के लिए नाई कैंची का प्रयोग करता है।  मगर अली अब्बास कांच के टुकड़ों का उपयोग करके बालों का लेयर देते है। अली अब्बास ने कहा कि वह अपने काम को दिल लगा कर करते है। और उसकी सफलता के पीछे भगवान ईश्वर का पूरासाथ है। अली अब्बास के यहां केवल पुरुष के ही नहीं बल्कि महिलाएं भी बॉल को कटवा रही है। एक महिला कस्टमर ने बताया कि शुरूआत में वह इस तरीके से बाल कटवाने की वजह से बहुत डर गई थी। मगर  बाल कटने के बाद सब कुछ सामान्य था कोई समस्या नहीं आई।