shambhu-shikhar

बिहार की नेहा सिंह राठौर और अनामिका अंबर के बाद अब बिहार के हास्य कवि शंभू शिखर चर्चा में आ गए हैं। चीनी को जमाकर गन्ना बना दूं.. से पूरे देश में चर्चा में आने वाले हास्य कवि योगी बाबा पर गाना ‘नीक लागे टिकुलिया गोरखपुर के’.. की थीम पर एक गाना गाया है। यह गाना सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

‘एगो बाबा चलल बा गोरखपुर से’.. गाने में उन्होंने महिला सुरक्षा से लेकर विकास की बात को शब्दों में पिरोया है। हालांकि, शंभू शिखर का भोजपुरी अंदाज में यह पहला गाना है।

गाने में एक लाइन ‘एगो योगी चलल बा गोरखपुर से, गुंडन के ठोकत, लुटेरवन के फाड़त’ से उन्होंने उत्तर प्रदेश के विकास और सुरक्षा की बात की है। इससे पहले वह भारत में ही नहीं विदेशों में भी योगी और मोदी पर कई कटाक्ष कर चुके हैं। राहुल और अन्य राजनेताओं पर भी कई व्यंग कर चुके हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Loading