Home National अक्षर पटेल ने अपने जन्‍मदिन पर खुद को दिया तोहफा, की सगाई

अक्षर पटेल ने अपने जन्‍मदिन पर खुद को दिया तोहफा, की सगाई

भारत के दमदार लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल (Axar Patel) ने अपने बर्थडे के दिन खुद को तोहफा देते हुए इस दिन को खास बना दिया है। दरअसल, 20 जनवरी को उनका 28वां जन्मदिन था। इस खास मौके पर अक्षर पटेल ने अपनी गर्लफ्रेंड मेहा से सगाई कर ली है। उन्होंने काफी यादगार तरीके से मेहा (Meha) को शादी के लिए प्रपोज किया।

अक्षर ने अपने बर्थडे पार्टी के दौरान ही अपनी सगाई की योजना की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सगाई से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “आज हमारे जीवन की नई शुरुआत है। हमेशा के लिए हम एकसाथ हुए। तुम्हें हमेशा के लिए प्यार करता रहूंगा।” इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे को इंगेजमेंट रिंग पहनाते नजर आ रहे हैं। पीछे “Marry Me” का साइनबोर्ड देखा जा सकता है और दिल का आकार भी चमक रहा है।

गुजरात के आणंद में जन्में अक्षर पटेल ने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने 5 टेस्ट खेले जिसमें से उन्होंने 36 विकेट अपने नाम किए। 5 टेस्ट की 8 पारियों में अक्षर ने 29.83 की औसत से 179 रन बनाए, जिसमें एक हाफ सेंचुरी शामिल है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने उनको आईपीएल 2022 के लिए रिटेन किया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version