Home International Asian Games 2022: एशियन गेम्स हुआ स्थगित, जानें कारण

Asian Games 2022: एशियन गेम्स हुआ स्थगित, जानें कारण

एशियन गेम्स (Asian Games) 2022, जो चीन के हांगझोउ शहर में होने वाले था, को स्थगित कर दिया गया है। इस गेम के स्थगित होने का कोई कारण नहीं बताया गया, लेकिन चीनी राज्य मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, यह नए COVID-19 के बढ़ते मामलों के कारण हुआ है। इस गेम को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। एशियाई खेलों का 19वां एडिशन 10 सितंबर से 25 सितंबर तक हांगझोउ (Hangzhou) में आयोजित होने वाला था।

पूरी दुनिया पर कोरोना वायरस का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। पिछले कुछ समय से चीन में लगातार कोविड 19 के काफी संख्या में केस निकलकर सामने आ रहे हैं। एशियन गेम्स की मेजबानी चीन का हांगझोउ शहर कर रहा था, जो शंघाई के पास है। ये शहर कई हफ्तों से बंद है। शहर के बड़े हिस्से में प्रतिबंध लागू हैं और इसके 25 मिलियन निवासियों को घर में रहने का आदेश दिया गया है।

चीनी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, एशिया ओलंपिक परिषद (Olympic Council of Asia) ने घोषणा की थी कि 19वें एशियाई खेल, जो मूल रूप से 10 से 25 सितंबर तक हांगझोउ में होने वाले थे, को स्थगित कर दिया जाएगा, और जल्द ही एक नई तारीख की घोषणा की जाएगी।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version