बीसीसीआई ने बुधवार को आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जो संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में 17 अक्टूबर से शुरू होगी। टीम की अगुवाई विराट कोहली करेंगे, जबकि रोहित शर्मा उपकप्तान होंगे। अधिकांश टीमें जब दस्ते की घोषणा करती हैं तो आमतौर पर एक या दो बातें आश्चर्यचकित करती हैं। यहां भी ऐसा ही हुआ क्योंकि भारत के सीनियर ऑफ स्पिनर आर अश्विन को अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती के साथ टीम में रखा गया है। राहुल चाहर को भी शामिल किया गया, जबकि कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल टीम में जगह बनाने से चूक गए। चयनकर्ताओं ने श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर के रूप में तीन स्टैंडबाय खिलाड़ियों को भी नामित किया है।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का 15 सदस्यीय दल कुछ इस प्रकार है-
1) विराट कोहली (कप्तान)
2) रोहित शर्मा (उप-कप्तान)
3) केएल राहुल
4) सूर्यकुमार यादव
5) ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
6) ईशान किशन (विकेटकीपर)
7) हार्दिक पांड्या
8) रवींद्र जडेजा
9) राहुल चाहर
10) रविचंद्रन अश्विन
11) अक्षर पटेल
12) वरुण चक्रवर्ती
13) जसप्रीत बुमराह
14) भुवनेश्वर कुमार
15) मोहम्मद शमी
एक और अप्रत्याशित रहस्योद्घाटन तब हुआ जब बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी, मेंटर के रूप में टीम के साथ जुड़ेंगे। इसका मतलब है कि कोहली और धोनी फिर से मिलेंगे लेकिन इस बार काफी अलग रूप में। धोनी आखिरी बार 2019 विश्व कप के दौरान भारत के लिए खेले थे और 15 अगस्त, 2020 को उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।












































