Home Sports Breaking: सचिन तेंदुलकर हुए कोरोना संक्रमित

Breaking: सचिन तेंदुलकर हुए कोरोना संक्रमित

Sachin Tendulkar

जानलेवा कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी है. देशभर में एक बार फिर कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं. 161 दिनों बाद रिकॉर्ड पहली बार 62 हजार से ज्यादा कोरोना केस आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 62,258 नए कोरोना केस आए और 291 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 30,386 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले 16 अक्टूबर 2020 को 62,212 कोरोना केस दर्ज किए गए थे.

क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सचिन ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. हालांकि, सचिन के परिवार के अन्य लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है. कोरोना संक्रमित होने के बाद सचिन तेंदुलकर ने कहा, “मैंने खुद को होम क्वारनटीन कर लिया है. इसके अलावा मैं इस महामारी से संबंधित सभी जरूरी प्रोटोकॉल को फॉलो कर रहा हूं. मैं सभी हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को धन्यवाद देता हूं.”

Exit mobile version