Home Sports IPL 2021: आज केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाने वाला मैच...

IPL 2021: आज केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाने वाला मैच स्थगित, वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर पाए गए कोविड-19 पॉजिटिव

varun chakarvarty tested covid positive

 इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 29 मुकाबले हो चुके हैं लेकिन 30वें मुकाबले पर कोरोना वायरस का साया मंडरा रहा है। ‘वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर कोरोना के टेस्ट पॉज़िटिव पाए गए हैं.

कोलकता नाइट राइडर्स टीम के दो खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर के कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने के कारण सोमवार को कोलकाता और बेंगलुरु की टीम के साथ होने वाले मैच को टाल दिया गया है.

बीसीसीआई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है.

बयान में कहा गया है, ”सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाला मैच रि-शेड्यूल किया जा रहा है.”

”वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर कोरोना के टेस्ट पॉज़िटिव पाए गए हैं. टीम के अन्य सभी सदस्य की रिपोर्ट निगेटिव आई है. दोनों ही खिलाड़ियों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है.”

”मेडिकल टीम खिलाड़ियों के संपर्क में है और उनके सेहत का ख्याल रखा जा रहा है. कोलकाता की टीम में हर दिन कोरोना की जांच कराई जा रही है ताकि जल्द से जल्द संक्रमण का पता चल सके.’

Exit mobile version