Home Entertainment सुपरहीरो के अवतार में दिखें धोनी, जारी हुआ उनके ग्राफिक नॉवेल का...

सुपरहीरो के अवतार में दिखें धोनी, जारी हुआ उनके ग्राफिक नॉवेल का फर्स्ट लुक

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपने संन्यास के बाद एक और पारी खेलने को तैयार हैं। उन्होंने अपने ग्राफिक नॉवेल ‘अथर्व: द ओरिजिन’ (Atharva: The Origin) का पहला लुक जारी कर दिया है। धोनी ने एक मोशन क्लिप शेयर किया है, जिसमें वो सुपरहीरो के रूप में दिखाई दे रहे हैं।

धोनी ने अपने फेसबुक पेज पर इस ग्राफिक नावेल का फर्स्ट लुक टीजर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन लिखा, “अपने नए अवतार की जानकारी देते हुए खुशी हो रही है……अथर्व….।” इस टीजर में धोनी युद्ध के मैदान में एक एनिमेटेड अवतार में राक्षसों की सेना के खिलाफ लड़ते हुए दिखाई दे रहें हैं। इसमें इस महान भारतीय क्रिकेटर को एक टफ लुक में देखा जा सकता है।

अथर्व: द ओरिजिन’ नए युग का ग्राफिक नावेल है। इसे रमेश थमिलमनी (Ramesh Thamilmani) द्वारा लिखा गया है। विरज़ू स्टूडियोज (Virzu Studios) ने मिडास डील्स प्राइवेट लिमिटेड (MIDAS Deals Pvt Ltd) के साथ मिलकर एमएस धोनी अभिनीत अथर्व- द ओरिजिन का फर्स्ट लुक जारी किया। फैंस को धोनी का ये अवतार खूब पसंद आ रहा है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version