Home International Diamond League Final: नीरज चोपड़ा ने अपने थ्रो के साथ जीता डायमंड...

Diamond League Final: नीरज चोपड़ा ने अपने थ्रो के साथ जीता डायमंड ट्रॉफी, बने पहले भारतीय

गुरुवार, 8 सितंबर को नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने पुरुषों की भाला फेक (Javelin Throw) में डायमंड लीग श्रृंखला (Diamond League Final) के समापन में प्रतिष्ठित खिताब, डिमोंड ट्रॉफी (Dimond Trophy) जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। 24 वर्षीय, नीरज चोपड़ा ने टोक्यो के ओलंपिक चैंपियन ने पोडियम के शीर्ष चरण पर समाप्त करने के लिए 88.44 मीटर दूर तक भाला फेंका।

नीरज चोपड़ा ने गुरुवार को ज्यूरिख (Zurich) में डायमंड लीग फाइनल में पहला स्थान हासिल करते हुए अपनी टोपी में एक और पंख जोड़ लिया है। और अब वह डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने 88.44 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ यह खिताब जीता। 24 साल के नीरज डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं।

फाइनल में भारतीय एथलीट ने चेक गणराज्य के ओलंपिक रजत पदक विजेता याकुब वाडलेज और जर्मनी के जूलियन वेबर को पछाड़ा। वाडलेच 86.94 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे और जर्मनी के जूलियन वेबर (83.73) तीसरे नंबर पर रहे।

बता दें कि नीरज चोपड़ा ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतकर सनसनी मचा दी थी। अभिनव ब्रिंदा के बाद वह ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले सिर्फ दूसरी भारतीय बने थे। इसके अलावा एथलेटिक्स में गोल्ड जीतने वाले नीरज भारत के पहले खिलाड़ी हैं। इस साल नीरज ने तीन बड़े कारनामे किए। उन्होंने अमेरिका के यूजीन में 24 जुलाई को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीता। इस दौरान नीरज चोटिल हो गए और उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हिस्सा नहीं लिया।

चोट के करीब एक महीने बाद उन्होंने मैदान पर वापसी की और इतिहास रच डाला है। डायमंड लीग के लुसाने चरण में नीरज ने पहले प्रयास में भाला 89.08 मीटर दूर फेंका। यह उनके करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास था। उन्होंने लुसाने लेग में गोल्ड मेडल जीता. अब उन्होंने डायमंड लीग फाइनल का खिताब भी जीता।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version