Home International FIH ने जारी की रैंकिंग, भारतीय पुरुष हॉकी टीम एक पायदान गिरे...

FIH ने जारी की रैंकिंग, भारतीय पुरुष हॉकी टीम एक पायदान गिरे वहीं महिलाओं को मिली बढ़त

FIH World Hockey रैंकिंग जारी हो गयी है। इस रैंकिंग में भारतीय पुरुष हॉकी टीम चौथे स्थान पर खिसक गई, लेकिन महिला पक्ष एक स्थान की बढ़त हुई है। भारतीय महिला हॉकी टीम FIH विश्व हॉकी रैंकिंग में अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करते हुए छठे स्थान पर पहुंच गई है। भारतीय महिला हॉकी टीम अब 2029.396 अंकों के साथ विश्व रैंकिंग में स्पेन से ऊपर है।

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, “यह पिछले कुछ महीनों में हमारी टीम द्वारा की गई सभी कड़ी मेहनत का परिणाम है। हमने मजबूत प्रतिस्पर्धा के खिलाफ एक टीम के रूप में एक साथ काम किया है और अच्छे परिणाम हासिल किए हैं, और हमें गर्व है कि हम एक यूनिट के रूप में एक साथ बढ़ रहे हैं और सीख रहे हैं।”

टॉप पर, पुरुष और महिला वर्ग में क्रमश: ऑस्ट्रेलिया (2842.58) और नीदरलैंड (3049.495) विश्व की नंबर एक रैंकिंग वाली टीमें बनी रहीं। पुरुषों की केटेगरी में, नीदरलैंड (2465.707) ने एफआईएच प्रो लीग में अपने प्रभावशाली परिणामों के आधार पर तीसरे स्थान पर काबिज भारत (2366.990) को चौथे स्थान पर धकेल दिया। वहीं, महिलाओं की रैंकिंग में अर्जेन्टीना (26744.837) की टीम दूसरे जबकि ऑस्ट्रेलिया (2440.750), इंग्लैंड (2204.590) और जर्मनी (2201.085) की टीमें क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर बनी हुए हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version