Home International FIH Women’s Hockey Pro League: स्पेन के खिलाफ मैच के लिए टीम...

FIH Women’s Hockey Pro League: स्पेन के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया की हुई घोषणा

हॉकी इंडिया (Hockey India) ने आगामी FIH महिला हॉकी प्रो लीग (FIH Women’s Hockey Pro League) मैचों में टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। ये टीम 22 सदस्यीय महिला की होगी जो स्पेन के खिलाफ भुवनेश्वर, ओडिशा में होने वाले मैचों में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। इस टीम का नेतृत्व गोलकीपर सविता (Savita) करेंगीं और उप-कप्तान दीप ग्रेस एक्का (Deep Grace Ekka) होंगीं।

स्पेन के खिलाफ डबल हेडर के लिए इस 22 सदस्यीय टीम में सविता, बिचु देवी खरीबाम और रजनी एतिमारपू शामिल हैं। डिफेंडर दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, जबकि मिडफील्डर निशा, सलीमा टेटे, सुशीला चानू पुखरंबम, ज्योति, मोनिका, नेहा, नवजोत कौर और नमिता टोप्पो चुने गए हैं। फॉरवर्ड लाइन में अनुभवी वंदना कटारिया, शर्मिला देवी, नवनीत कौर, लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी और राजविंदर कौर नजर आएंगी। वहीं, श्मिता मिंज, अक्षता अबसो ढेकाले, सोनिका, मारियाना कुजूर और ऐश्वर्या राजेश चौहान को डबल-हेडर के लिए स्टैंडबाय के रूप में नामित किया गया है।

स्पेन एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी है, जिसने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। स्पेन के खिलाफ होने वाला यह मैच 26 और 27 फरवरी, 2022 में आयोजित किए जाएंगे। भारतीय टीम को झारखंड की होनहार युवा फॉरवर्ड संगीता कुमारी (Sangita Kumari) के रूप में एक नया चेहरा दिखाई देगा, जिन्होंने जूनियर इंडिया के साथ अपने कार्यकाल के दौरान अपनी छाप छोड़ी है।

Join Telegram

Join Whatsapp

https://www.chaukasbharat.com/entertainment/the-kashmir-files-trailer-only-the-one-who-has-the-power-can-change-the-fate-of-the-country/

Exit mobile version