Home Sports JIO यूज़र के लिए गुड न्यूज़! इस रिचार्ज से IPL का कोई...

JIO यूज़र के लिए गुड न्यूज़! इस रिचार्ज से IPL का कोई भी मैच नहीं होगा मिस

JIO

अगर आप जिओ यूज़र हैं और कल से यानी 9 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल फैन हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है क्योंकि जियो के 401 रुपये के प्लान के साथ यूजर्स को 28 दिन की वैधता के साथ डिज्‍़नी प्‍लस हॉटस्‍टार वीआईपी का एक साल का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसके साथ ही यूज़र किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 3GB डेटा का उपयोग भी कर सकते हैं। यही नहीं, इसके अलावा यह प्लान यूजर्स को 6GB बोनस डेटा भी उपलब्‍ध कराता है।

जियो के 401 रुपये के प्‍लान के साथ जियो सिनेमा, जियो टीवी, जियो न्यूज, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का फ्री एक्सेस भी मिलता है। आईपीएल 2021 में सभी आठ टीमों को स्‍पॉन्‍सर कर रही जियो कंपनी ने इसके अलावा कई प्‍लान पेश किए हैं, जिनमें आपको आईपीएल 2021 का हर मैच घर बैठे देखा जा सकता है। ग्राहकों को शत-प्रतिशत फायदा पहुंचाने के लिए जियो ने डिज्‍़नी प्‍लस हॉटस्‍टार के साथ साझेदारी की है। बता दें कि जियो के सभी पोस्‍टपेड प्‍लस प्‍लान के यूजर्स को आईपीएल 2021 का हर मैच एक्‍सेस करने की सुविधा मिलेगी।

Exit mobile version