आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 (ICC Women’s Cricket World Cup 2022) की आज से शुरुआत हो रही है। इस खेल के शुरू होने से पहले गूगल (Google) ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 के लिए शानदार डूडल (Doodle) बनाया है।
इस डूडल में छह महिला क्रिकेटरों को बैकग्राउंड में दर्शकों की उपस्थिति में खेल खेलते हुए दिखाया गया है। अगर आप गूगल के होम पेज पर जाकर महिला क्रिकेट विश्व कप को सर्च करते हैं, तो आप देखेंगे कि आपकी स्क्रीन पर क्रिकेट की गेंदें बाएं से दाएं चलती हैं। आप इसे फिर से देखने के लिए गूगल पेज के निचले भाग में कंफ़ेद्दी पॉपर पर क्लिक कर सकते हैं।
महिला क्रिकेट विश्व कप का 12वां संस्करण आज सुबह 6:30 बजे शुरू हुआ। इसकी शुरुआत न्यूजीलैंड (New Zealand) के बे ओवल स्टेडियम (Bay Oval Stadium) में हुई। आज का पहला मैच न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच है। इस विश्वकप में 8 टीमों के बीच 31 मुकाबले खेले जाएंगे। इस विश्वकप में भारत की कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) होंगी, वहीं उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) होंगी।