virat-kohli

ICC ने आखिरकार एशिया कप के समापन के बाद सबसे हालिया T20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग जारी की है। यह भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए फायदेमंद रहा है। कोहली ने 14 पायदान की छलांग लगाई है। इस समय कोहली 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं। कोहली इस टूर्नामेंट से पहले 33वें स्थान पर थें। फ़िलहाल, रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली से एक पायदान ऊपर 14वें नंबर पर हैं।

कोहली ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाने के बाद फॉर्म में वापसी की। उन्होंने अपने 1,020 दिनों के सूखे को समाप्त करते हुए 71 वां अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया था। एशिया कप 2022 के भारत के अंतिम सुपर 4 मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने ये शतक बनाया। कोहली ने 61 गेंदों में नाबाद 122 रनों की नाबाद पारी खेली।

हालांकि, मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) अभी भी टॉप स्थान पर हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका के एडम मार्कराम (Adam Markram) 792 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बाबर आजम (Babar Azam) अपने स्थान से गिर गए हैं, वह तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) बने हुए हैं। पांचवें नंबर पर डेविड मालन (David Malan) और छठे नंबर पर एरोन फिंच (Aaron Finch) हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp