Home Sports IND Vs ENG: सामने आई दोनों टीमों की Playing 11 की लिस्ट

IND Vs ENG: सामने आई दोनों टीमों की Playing 11 की लिस्ट

IND Vs ENG

रहाणे की कप्तानी में टीम इण्डिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत हासिल कर कई नए रिकॉर्ड भी बनाये. इसके साथ ही आज से इंडिया और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के चेपक मैदान पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज शुरू से हो गया है.

इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में मोइन अली को जगह नहीं मिली है. स्पिन गेंदबाज के तौर पर डोम बेस, जैक लीच को शामिल किया गया है. जोफ्रा आर्चर तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे. जेम्स एंडरसन को भी प्लेइंग 11 में मौका मिला है. इंडिया: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, आर अश्विन, नदीम, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह.

इस टेस्ट मैच से पहले दोनों टीमों के हौसले बुलंद हैं, क्योंकि भारत ने जहां विदेश में ऑस्ट्रेलिया को मात दी है, वहीं इंग्लैंड ने श्रीलंका को उसके घर में जाकर हराया है. विराट कोहली सहित कई सीनियर खिलाड़ियो की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया से ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीती थी. इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबले, जो रूट (कप्तान), डेनियल लॉरेंस, जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, ओली पोप, डोम बेस, जैक लीच, जेम्स एंडरसन और जोफ्रा आर्चर.

Exit mobile version