Home National IND vs SA: टीम इंडिया पर ICC की दोहरी मार, लगाया जुर्माना

IND vs SA: टीम इंडिया पर ICC की दोहरी मार, लगाया जुर्माना

साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हुए मैच में भारत को मिली हार के साथ ही वनडे मैच ख़त्म हुआ। इसी के साथ भारत ने तीन मैच की वनडे सीरीज 0-3 से हाथ धो बैठी। इस हार को अभी भारतीय क्रिकेट टीम पचा ही नहीं पाई थी की तब तक इससे दोहरी मार पड़ गयी है। और यह मार टीम इंडिया को ICC के द्वारा लगी है। जी हां, आईसीसी ने केपटाउन टेस्ट में स्लो ओवर रेट के चलते केएल राहुल की अगुवाई वाली भारतीय टीम पर जुरमाना डाला है।

ICC ने KL Rahul की अगुवाई वाले भारतीय क्रिकेट टीम पर 40 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है। ICC ने सोमवार, 24 जनवरी को यह जानकारी देते हुए बताया कि केएल राहुल की टीम ने निर्धारित समय में दो ओवर कम गेंदबाजी की थी। इसे ध्यान में रखते हुए मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने यह जुर्माना तय किया।

आपको बता दें कि ICC द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ‘‘खिलाड़ियों और टीम के सहयोगी सदस्यों के लिए ICC की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (न्यूनतम ओवर-गति के जुर्माने से संबंधित) के अनुसार प्रत्येक ओवर की देरी के लिए खिलाड़ियों की मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।’’ इसके बाद राहुल ने इस आरोप को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं हुई।

मैदानी अंपायर मराइस इरास्मस और बोंगानी जेले के अलावा तीसरे अंपायर अलाउद्दीन पालेकर और चौथे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक ने रविवार को मैच के बाद यह आरोप लगाये थे। साउथ अफ्रीका ने इस मैच को चार रन से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 3-0 की शानदार जीत दर्ज की।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version