भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। IPL 2022 के समापन के बाद खेली जाने वाली इस सीरीज से कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। पांच मैचों की इस सीरीज के लिए केएल राहुल (KL Rahul) को टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया गया है। वहीं, रिषभ पंत (Rishabh Pant) टीम के उपकप्तान होंगें।
कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli) और सीनियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को इस टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। वहीं स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हार्दिक के अलावा अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) भी 2019 के बाद पहली बार भारतीय टीम में वापसी करेंगे। खास बात ये है की उमरान मलिक (Umran Malik) को पहली बार टीम में जगह मिली है।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
- पहला टी20 मैच- 9 जून (दिल्ली)
- दूसरा टी20 मैच- 12 जून (कटक)
- तीसरा टी20 मैच- 14 जून (विशाखापट्टम)
- चौथा टी20 मैच- 17 जून (राजकोट)
- पांचवां टी20 मैच- 19 जून (बैंगलोर)
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय टीम
- केएल राहुल (कैप्टन)
- रुतुराज गायकवाड़
- ईशान किशन
- दीपक हुड्डा
- श्रेयस अय्यर
- ऋषभ पंत (वाईस कैप्टन) (विकेटकीपर)
- दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर)
- हार्दिक पांड्या
- वेंकटेश अय्यर
- यजुवेंद्र चहल
- कुलदीप यादव
- अक्षर पटेल
- आर बिश्नोई
- भुवनेश्वर
- हर्षल पटेल
- अवेश खान
- अर्शदीप सिंह
- उमरान मलिक












































