स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप 2023 (Street Child Cricket World Cup 2023) की मेजबानी भारत करेगा। 10-दिवसीय इस अनोखे आयोजन में सड़क से जुड़े बच्चे और युवा मिक्स्ड-जेंडर वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेंगे। स्ट्रीट चाइल्ड यूनाइटेड (Street Child United) और सेव द चिल्ड्रन इंडिया (Save the Children India) द्वारा आयोजित, स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप अगले साल भारत में 16 देशों की 22 टीमों का स्वागत करेगा।
इस वर्ष भाग लेने वाले देश बांग्लादेश, बोलीविया, ब्राजील, बुरुंडी, इंग्लैंड, हंगरी, मॉरीशस, मैक्सिको, नेपाल, रवांडा, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, तंजानिया, युगांडा और जिम्बाब्वे हैं। स्ट्रीट चाइल्ड यूनाइटेड और सेव द चिल्ड्रन के बीच साझेदारी के अलावा SCCWC 2023 विश्व बैंक, ICC और ब्रिटिश हाई कमीशन के साथ भी सहयोग करेगा।
SCCWC 2023 टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण होगा। इससे पहले 2019 में, यह चैंपियनशिप लंदन में आयोजित की गई थी जहाँ आठ टीमों ने भाग लिया था और टीम इंडिया साउथ मेजबान इंग्लैंड को हराकर विजयी हुई थी। SCCWC एक वैश्विक मंच है जो सड़क पर रहने वाले बच्चों को जुड़ने, अपने अनुभव साझा करने और मानव अधिकारों की अपनी मांगों को दुनिया के सामने पेश करने का अवसर देता है।












































