भारतीय खेलों के लिहाज से आज का दिन एतिहासिक रहा। भारत ने बीजिंग, चीन में 139वें इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (International Olympic Committee) सत्र की मेजबानी के लिए बोली जीत ली है। यह 40 साल में पहली बार होगा जब देश IOC सत्र की मेजबानी करेगा। भारत में इसका आयोजन मुंबई में होगा।
इस 139वें IOC सत्र के दौरान देश के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा (Abhinav Bindra), IOC सदस्य नीता अंबानी (Nita Ambani), भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा (Narinder Batra) और युवा मामलों और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर (Anurag Singh Thakur) के भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने IOC सदस्यों के सामने प्रस्तुति दी और बोली जीती।
यह भारत में दूसरा IOC सत्र है। देश ने पिछली बार 1983 में नई दिल्ली में IOC सत्र की मेजबानी की थी। IOC सत्र IOC के सदस्यों की आम बैठक है। यह IOC का सर्वोच्च अंग है, और इसके निर्णय अंतिम होते हैं। IOC में मतदान के अधिकार वाले कुल 101 सदस्य हैं। इसके अतिरिक्त, 45 मानद सदस्य और एक सम्मान सदस्य हैं जिन्हें वोट देने का अधिकार नहीं है।